टॉप न्यूज़राज्यलखनऊशहर

NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM विशाख जी और JCP बबलू कुमार ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

लखनऊ। NEET री-एग्जाम को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाख जी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) बबलू कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने इस्लामिया कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का दौरा कर वहां की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों से बातचीत कर परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली, कंट्रोल रूम, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा अभ्यर्थियों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने केंद्र प्रबंधन को परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button