टॉप न्यूज़शहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए मां पीतांबरा और भगवान वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन

दतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दौरान प्रसिद्ध श्री पीतांबरा माई मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां पीतांबरा का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण और उन्नति की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भी अवलोकन किया और वहां मौजूद संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं देश की पहचान हैं। धार्मिक स्थलों का संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों का संवर्धन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button