उत्तर प्रदेशकानपुरगोरखपुरटॉप न्यूज़देशलखनऊवाराणसी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

 

कानपुर में पारा 47.6 डिग्री पहुंच गया, जिससे सेंट्रल यूपी में 9 लोगों की मौत हो गई। झांसी 48.1 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला बन गया है। बुंदेलखंड में रोडवेज बस चालक समेत 6 लोगों की जान चली गई। आगरा में तापमान 47.8 डिग्री और इटावा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अलीगढ़ में तापमान 44.8 डिग्री, प्रयागराज में 44.6 डिग्री और हरदोई में 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। बरेली, मेरठ और वाराणसी का भी तापमान 43 डिग्री को पार कर गया। गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा और हाथरस में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

औरैया, झांसी और जालौन में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी के इस प्रकोप ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है और सरकारी एजेंसियां लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button