टॉप न्यूज़लखनऊ

लखनऊ: पेयजल संकट पर बड़ी राहत, नगर निगम ने 90% शिकायतों का किया त्वरित निस्तारण

लखनऊ। राजधानीवासियों के लिए राहत की खबर है। भीषण गर्मी और बढ़ती जल आवश्यकताओं के बीच लखनऊ नगर निगम की तत्परता ने नागरिकों को बड़ी राहत दी है। निगम द्वारा प्राप्त कुल पेयजल शिकायतों में से 90% का त्वरित निस्तारण कर दिया गया है।

नगर निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 4,000 से अधिक पेयजल संबंधी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जिससे 38,000 से अधिक लोगों को राहत मिली है। पानी की सप्लाई को लेकर आने वाली अधिकांश कॉल्स और शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया गया।

निगम अधिकारियों के अनुसार, जलकल विभाग की टीमों को तेजी से क्षेत्रीय स्तर पर भेजा गया और जहां आवश्यकता थी, वहां पाइपलाइन की मरम्मत, वैकल्पिक टैंकर सेवा और वाल्व नियंत्रण जैसे त्वरित कदम उठाए गए।

शहर के विभिन्न इलाकों में जल संकट से जूझ रहे नागरिकों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया है और प्रशासन की सक्रियता की सराहना की है।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी पेयजल संबंधी समस्या के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, ताकि समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button