टॉप न्यूज़लखनऊ

विधानसभा भवन के पुस्तकालय कक्ष में डॉ. हेडगेवार के चित्र का अनावरण

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया श्रद्धापूर्वक अनावरण, प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे भी रहे मौजूद

 

लखनऊ, 5 जून। उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन के पुस्तकालय कक्ष में आज राष्ट्रऋषि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र का अनावरण विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. हेडगेवार के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव विधानसभा श्री प्रदीप दुबे सहित कई अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुस्तकालय कक्ष में यह चित्र राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण और सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि डॉ. हेडगेवार का जीवन दर्शन और उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनका यह चित्र पुस्तकालय कक्ष में स्थापित होकर सभी विधायकों और शोधार्थियों को राष्ट्र सेवा की भावना से ओतप्रोत करेगा।

यह आयोजन एक भावपूर्ण क्षण रहा, जिसमें भारतीय संस्कृति और विचार परंपरा के महान पुरोधा को श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Back to top button