टॉप न्यूज़शहर

लखनऊ में कांग्रेस के द्वारा निकाला गया महंगाई के खिलाफ मोर्चा ,जानिए पूरी ख़बर।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महंगाई मुक्त भारत मार्च गुरुवार को निकाला। कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस कार्यालय से जैसे ही दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने निकले। पहले से मौजूद पुलिस ने मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया। पुलिस आराधाना मिश्रा मोना को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई है

इस मौके पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। खाने पीने के सामान की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। भवन बनाने के लिए लगने वाले मैटीरियल के रेट बढ़ गए हैं। सीमेंट का मूल्य हिमाचल में ज्यादा है और अन्य राज्यों में कम है।

 

मकान बनाने के लिए 1 लाख 95 हजार रुपए गरीब लोगों को मिलता है, जबकि मैटीरियल के रेट कई गुणा अधिक बढ़ गए हैं। ऐसे में गरीब व्‍यक्ति को अपना घर बनाना संभव नहीं है।

 

पूरे देश में प्रदर्शन करने का किया गया था एलान

 

दिल्ली में पहले दिन प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम को बढ़ाना बंद करे। इसके विरोध में पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button