राज्य

यूपी में लोगो को मिली गर्मी से राहत ,मौसम के तापमान में गिरावट।

भीषण गर्मी से परेशान प्रदेश के लोगों को बुधवार से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 12 से 15 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर जनपदों में हल्की बदली रहने की संभावना है। इससे हवाओं में नमी रहेग और तापमान में भी दो डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। सोमवार को राजधानी में भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी। तो मंगलवार को मामूली राहत रही।

मौसम ने ली करवट, अलर्ट जारी:यूपी में नम हवाओं ने दी गर्मी से राहत तापमान में आयी कमी, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा 15 अप्रैल तक असर

 

लखनऊ2 घंटे पहले

 

भीषण गर्मी से परेशान प्रदेश के लोगों को बुधवार से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 12 से 15 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर जनपदों में हल्की बदली रहने की संभावना है। इससे हवाओं में नमी रहेग और तापमान में भी दो डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। सोमवार को राजधानी में भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी। तो मंगलवार को मामूली राहत रही।

 

 

​​​​​​​

दो डिग्री पारा हुआ कम

सोमवार को जहां तापमान 41 डिग्री को पार कर गया। तो सोमवार को पड़़ी भयंकर गर्मी से राजधानी के लोग पूरे दिन परेशान रहे थे। गर्मी को देखते हुए लोग आफिस या घर की छांव में ही दुबके रहे। पशु-पक्षियों ने भी छांव की तलाश की। तो वहीं मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर हवाओं में नमी आ गयी जिसके कारण लखनऊ का तापमान कम होकर 40 से नीचे आ गया। इससे बीते दो दिनों से प्रचंड़ गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि अप्रैल के पहले दस दिन में कोई महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ नहीं देखा गया है। पश्चिमी और उत्तर–पश्चिम दिशा से शुष्क और गर्म हवा उत्तरी मैदानी इलाकों में जारी रहीं। दस दिनों तक गर्मी से झुलसाने के बाद 12 अप्रैल की रात पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। इससे मैदानी इलाकों में भी गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

 

पश्चिमी यूपी में अलर्ट किया गया जारी

पश्चिम उत्तर प्रदेश और पंजाब को झुलसाने के बाद 12 अप्रैल की रात पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी बार यह 15 अप्रैल के आसपास सक्रिय हो सकता है। इससे 13 से 17 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश, धूल भरी आंधी और हल्की गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 12 अप्रैल की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। बारिश के लिए ये बदलाव अनुकूल माहौल तैयार करेंगे।

 

प्रचंड गर्मी वाले शहर का बीते दो दिनों का तापमान

शहर – 11 अप्रैल – 12 अप्रैल

झांसी- 44.5 – 43.6

आगरा- 44.2 – 42.3

कानपुर- 44.3 – 39.6

प्रयागराज- 44. – 44.0

बनारस- 40.6 – 40.3

हमीरपुर- 43.2 -42.2

अलीगढ़- 43.4 – 40. 6

लखनऊ- 41.3 – 38.3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button