टॉप न्यूज़शहर

लखनऊ गोमतीनगर के सेवी ग्रैंड होटल में लगी भीषण आग।

लखनऊ के विभूतिखंड में बुधवार की शाम एक चार मंजिला होटल के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते होटल से धुएं का गुबार उठने लगा, जो करीब एक किमी की दूरी से दिखाई दे रहा था। रुक-रु़ककर धमाके भी हुए। इससे लोग दहशत में आ गए। तत्काल फायर विभाग को सूचना दी गई। दमकल की 7 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया है।

लखनऊ के होटल सेवी ग्रैंड​​​​​​​ में भीषण आग:एक किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार, रुक-रुक हुए धमाके; 15 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया

 

लखनऊ14 घंटे पहले

लखनऊ के विभूतिखंड में बुधवार की शाम एक चार मंजिला होटल के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते होटल से धुएं का गुबार उठने लगा, जो करीब एक किमी की दूरी से दिखाई दे रहा था। रुक-रु़ककर धमाके भी हुए। इससे लोग दहशत में आ गए। तत्काल फायर विभाग को सूचना दी गई। दमकल की 7 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया है।

 

 

अग्निकांड के दौरान होटल में 15 लोग फंस गए थे, बिजली कटने से लिफ्ट भी बंद हो गई थी। ऐसे में फायरकर्मियों ने अपनी सूझबूझ से उन्हें सीढ़ियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला है। जबकि 50 कर्मचारियों को भी सुरक्षित किया गया।

 

10 कमरों में 15 गेस्ट ठहरे हुए थे

 

दरअसल, विभूतिखंड में सेवी ग्रैंड नाम से होटल है। यहां इनफिनटी क्लब है। कोराना काल के बाद से यहां पर होटल का आवश्यक सामान रखा जाता है। होटल में 44 कमरे हैं। इसके दस कमरों में 15 गेस्ट ठहरे हुए थे। बुधवार की शाम 7 बजे अचानक बेसमेंट में आग लग गई। यह देख अफरा तफरी मच गई। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आस-पास के होटल खाली कराए गए। रोड को भी ब्लॉक करवा दिया गया।

 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आग बुझाने के लिए कुल 7 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है, एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है। होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

 

पॉश एरिया में लोगों की अटकी रहीं सांसे

दहशत इतनी थी कि लोग चीखने चिल्लाने लगे

 

वहीं, बचाव कार्य के दौरान बिहार की एक फैमली दहशत में चीखने चिल्लाने लगी। जिसको समझा-बुझाकर बाहर लगाया गया। पॉश एरिया के होटल में बुधवार देर शाम धुआं उठता देखा गया। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया। लेकिन आग बहुत तेजी से फैल गई।

 

जिसके बाद होटल को जल्दबाजी में खाली कराया गया। पूरे विभूतिखंड में इस आग की चर्चा फैल गई। लोगों की चीखपुकार भी सुनी जा सकती थी। होटल से निकलकर लोग सड़क पर इकट्‌ठा हो गए। राहगीरों ने भी जहां-तहां वाहन रोक दिए। सुरक्षा के लिहाज से रोड को ब्लॉक करवा दिया गया। सूचना मिलते ही विभूतिखंड थाना पुलिस के साथ इंदिरानगर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

 

बेसमेंट में ज्वलनशील पदार्थ रखे थे, इसलिए तेजी से फैली आग

घटना की सूचना मिलते ही सीएफओ विजय कुमार सिंह, गोमतीनगर के फायर आफिसर मदन सिंह और इंदिरा नगर के शेष नाथ यादव करीब दर्जन भर दमकल वाहन के साथ पहुंचे। जिन्होंने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

अधिकारियों के मुताबिक गोमती नगर फायर स्टेशन के दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। आग ज्यादा बढ़ने पर इंदिरा नगर, चौक व हजरतगंज फायर ब्रिगेड से मौके पर भेजा गया। आग होटल के बेसमेंट में रखे सामान में लगी थी। जहां कई तरह के ज्वलनशील और खाद्य सामग्री रखी थी। जिसके चलते आग की लपटें बढ़कर ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई थी। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button