टॉप न्यूज़शहर

राम नवमी की यात्रा में रोजेदारों ने श्रद्धालुओं को शरबत और पानी का पाउच बाटा।

राम नवमी की यात्रा का रविवार को सहादतगंज इलाके में रोजेदारों ने स्वागत कर गंगा – जमुना तहजीब की मिशाल पेश की। राम नवमी की यात्रा निकली को सहादतगंज के मंसूरनगर में रोजेदारों ने राम नवमी की यात्रा भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंसूरनगर के मुस्लमानों ने हिंदू मुस्लिम भाई चारा की मिशाल पेश की।

राम नवमी यात्रा का रोजेदारों ने स्वागत किया:मुस्लिम रोजेदारों ने श्रद्धालुओं को शरबत और पानी के पाउच बाटे, पुराने लखनऊ में निकाली गई यात्रा

 

लखनऊ11 घंटे पहले

मेयर ने यात्रा को दिखाया हरी झंडी। – Dainik Bhaskar

मेयर ने यात्रा को दिखाया हरी झंडी।

राम नवमी की यात्रा का रविवार को सहादतगंज इलाके में रोजेदारों ने स्वागत कर गंगा – जमुना तहजीब की मिशाल पेश की। राम नवमी की यात्रा निकली को सहादतगंज के मंसूरनगर में रोजेदारों ने राम नवमी की यात्रा भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंसूरनगर के मुस्लमानों ने हिंदू मुस्लिम भाई चारा की मिशाल पेश की।

 

 

यात्रा में शामिल लोगों को स्थानीय मुस्लिम रोजेदारों ने श्रद्धालुओं को शरबत और पानी के पाउच बाटे। रविवार को राम नवमी यात्रा अशरफाबाद से शुरू हो कर ,विटोरिया स्ट्रीट ,बाजार खाला ,नौबस्ता होते हुए मंसूरनगर से अश्रफाबाद तक वापस गई। इस दौरान मोहम्मद एखलाक, सूफियान खान, हमजा खान,विनोद कश्यप,मुबीन कुरैशी समेत मुस्लिम जनता ने एकता का संदेश दिया। इस दौरान वहां तमाम थाने की फोर्स वहां मौजूद रही। पुलिस बल की संख्या काफी ज्यादा लगाई गई थी।

 

आशंका थी कि कहीं कोई विवाद न हो जाए लेकिन उसके उल्ट काफी ज्यादा संख्या में लोग राम नवमी का स्वागत करने के लिए पहुंच गए। यह देख नवमी यात्रा में शामिल लोग भी खुशी से झूम उठे। इसके अलावा मेयर संयुक्ता भाटिया ने भी ने एकल अभियान एवं ग्राम स्वराज मंच की तरफ से यात्रा निकाला। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री एके शर्मा , मानवेन्द्र सिंह, विधायक नीरज बोरा, सुरेश तिवारी, रजनीश गुप्ता, प्रशांत भाटिया, अंजनी श्रीवास्तव एवं कार्यकर्ताओं संग भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button