राज्य

यमुना एक्सप्रेस-वे : कोहरे के चलते हटाए गए प्रतिबंध, अब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

सारांश

कोहरे के कारण हल्के वाहनों की गति सीमा 100 से 80 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों की गति सीमा 60 से 50 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। अब यह प्रतिबंध हटा लिया गया है।

खबर सुनो

कोहरे के कारण 15 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर गति पर लगी रोक मंगलवार से हटा ली गई है। अब एक बार फिर एक्सप्रेस-वे पर वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। आगरा के खंडौली टोल प्लाजा प्रभारी मेजर मनीष ने बताया कि कोहरे की वजह से हो रहे हादसों को देखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी ने 15 दिसंबर को प्रतिबंध लगाया था.

जिसके तहत हल्के वाहनों की गति सीमा 100 से 80 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों की गति सीमा 60 से 50 किमी प्रति घंटा कर दी गई थी। यह प्रतिबंध 15 फरवरी से हटा लिया गया है। अब फिर से एक्सप्रेस-वे पर वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। टोल प्रभारी ने बताया कि प्रतिबंध हटते ही मंगलवार को वाहन तेज गति से चलने लगे.

रोजाना 1200 वाहन ओवर स्पीड से गुजरते थे

यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्रभारी ने बताया कि यहां से रोजाना 22 से 26 हजार वाहन गुजरते हैं। हालांकि 15 दिसंबर से ही वाहनों की गति पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी रोजाना 1000 से 1200 वाहन ओवर स्पीड से गुजर रहे थे। हाईवे पर ऑटोमेटेड स्पीड कैमरे तेज रफ्तार वाहनों की स्पीड को स्कैन कर उनका डाटा संबंधित आरटीओ ऑफिस को भेजते हैं।

दायरा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button